पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का कैंट मंडल भाजपा कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत

Spread the love

कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनसेवा को प्राथमिकता देने का किया आह्वान

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कैंट मंडल भाजपा अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

स्वागत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कैंट मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई।

मधु कोड़ा ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हुए कहा कि मजबूत संगठन की नींव समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं से तैयार होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए लगातार काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैंट मंडल भाजपा के महामंत्री सौरभ जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित खेतान एवं विनीता सिंह, मंत्री अमित ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश आमंत्रित सदस्य मणिशंकर ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी सुदीप मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी रोशन जायसवाल, सूरज पासवान, नरेश साव, रीना देवी, सुनीता देवी, रमा मिश्रा और सुमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मार्गदर्शन और राजनीतिक अनुभव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।