वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति बैठक में महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा, कई कार्यक्रमों की घोषणा

Spread the love

रांची,  झारखंड  :  झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक शुक्रवार को रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया। बैठक में आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को कांके में आयोजित होने वाले तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों, जिला समितियों के गठन और सदस्यता अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की ग

बैठक की शुरुआत में केंद्रीय तैयारी समिति के संयोजक हीरानाथ साहु ने महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन की तैयारी के संबंध में केंद्रीय तैयारी समिति की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं तथा सदस्यों को आगे की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि महाधिवेशन की तैयारियों को केवल जिला स्तर तक सीमित न रखते हुए गांव और प्रखंड स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है, ताकि संगठन के मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जा सके और सरकार एवं प्रशासन का ध्यान संबंधित विषयों की ओर आकर्षित किया जा सके।

28 सितंबर से शुरू होंगे संगठनात्मक कार्यक्रम

बैठक में विचार-विमर्श के बाद कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राज्य के सभी प्रखंडों और प्रमुख क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से तृतीय महाधिवेशन की व्यापक तैयारी का संकल्प लिया जाएगा।

इसके बाद 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन रामगढ़ के दामोदर नदी घाट स्थित गांधी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रामगढ़ थाना चौक, भुरकुंडा, गांधी नगर पतरातू थर्मल, कांके तथा रांची के मोरहाबादी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

वहीं 12 अक्टूबर को डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची में केंद्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों और तैयारी समिति से जुड़े सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

चेंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल को समर्थन की अपील

बैठक में आगामी 13 सितंबर को होने वाले झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। केंद्रीय समिति ने चेंबर के सदस्यों एवं मतदाताओं से टीम मुकेश अग्रवाल को समर्थन देने और भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मंत्री के निधन पर जताया शोक

बैठक के अंत में झारखंड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहु, लक्ष्मण साहु, परशुराम प्रसाद, उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव चतुर साहु, संगठन महासचिव जगदीश साहु, कृष्णा साहु केशरी, अनिल वैश्य, मुख्य प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य मुकेशलाल सिंदूरिया, विश्वामित्र गुप्ता ‘बाचल’, पवन कुमार, जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहु, महासचिव बिंदु देवी (हजारीबाग), कृष्णदेव साहु (रांची), राजकुमार केशरी (रामगढ़), युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, आदित्य पोद्दार, रुद्र प्रताप साहु सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।