भारी बारिश के बीच भादो अमावस्या महोत्सव में उमड़ा दादी भक्तों का सैलाब, 351 सवामणि प्रसाद का लगा भोग

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड  :  श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में आयोजित 20वें भादो अमावस्या महोत्सव का शुक्रवार को महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम एवं चौथे दिन भारी बारिश के बावजूद दादी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही

महोत्सव के संयोजक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे से दादी जी की पाटा पूजा शुरू हुई। इसके बाद दादी भक्तों द्वारा सवामणि प्रसाद का भोग लगाया गया। आयोजन के दौरान दादी जी को कुल 351 सवामणि प्रसाद अर्पित किए गए।

बारिश के बीच भी मंदिर पहुंचते रहे श्रद्धालु

भादो अमावस्या के अवसर पर रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री रानी सती दादी मंदिर पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद दादी भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने दादी जी के चरणों में माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

महोत्सव के दौरान श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों ने दादी जी के दरबार में मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर के दरबार को आकर्षक फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।

पूर्व विधायक सुनीता चौधरी और थाना प्रभारी ने किए दर्शन

भादो अमावस्या मेले के दौरान रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी और रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने भी श्री रानी सती दादी जी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर में वज्रपात, विद्युत उपकरण हुए क्षतिग्रस्त

महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित कीर्तन से पहले मंदिर के गुंबद पर वज्रपात होने की घटना भी सामने आई। वज्रपात के कारण मंदिर परिसर के विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

महिला मंगल समिति की सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

महोत्सव में श्री रानी सती महिला मंगल समिति की ओर से प्रमिला अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, पुष्पा गोयल, तरुणा मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल और नीलम अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ट्रस्ट के सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

भादो अमावस्या महोत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, कमल किशोर सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, विमल बुधिया, नरेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल ‘बंटी’, शिवकुमार अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, निखिल अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया और इंदर अग्रवाल समेत सैकड़ों भक्तों ने सहयोग किया।

महोत्सव के समापन पर श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट और दादी मंदिर परिवार की ओर से आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और भक्तों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।