रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिले में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, जिले के 13 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित थाना एवं प्रतिष्ठान में अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। तबादले के तहत यातायात थाना, विभिन्न अंचल, पुलिस केंद्र और थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की पूरी सूची
1. पुलिस निरीक्षक नवीन प्रकाश पांडेय
-
वर्तमान पदस्थापन : पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, रामगढ़।
-
नव पदस्थापन : पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, यातायात, रामगढ़।
2. पुलिस निरीक्षक गजेन्द्र कुमार पांडेय
-
वर्तमान पदस्थापन : पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, यातायात, रामगढ़।
-
नव पदस्थापन : पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, रामगढ़।
3. पुलिस निरीक्षक रजत कुमार
-
वर्तमान पदस्थापन : पुलिस अंचल निरीक्षक, मांडू अंचल।
-
नव पदस्थापन : पुलिस अंचल निरीक्षक, गोला अंचल।
4. पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार
-
वर्तमान पदस्थापन : पुलिस अंचल निरीक्षक, गोला अंचल।
-
नव पदस्थापन : पुलिस अंचल निरीक्षक, मांडू अंचल।
5. पुलिस अवर निरीक्षक विकास आर्यन
-
वर्तमान पदस्थापन : साइबर थाना, रामगढ़।
-
नव पदस्थापन : थाना प्रभारी, पतरातू।
6. पुलिस अवर निरीक्षक अनन्त कुमार सिंह
-
वर्तमान पदस्थापन : रउअनि प्रथम, पुलिस केंद्र, रामगढ़।
-
नव पदस्थापन : थाना प्रभारी, बासल थाना।
7. पुलिस अवर निरीक्षक रेणुका कुमारी दास
-
वर्तमान पदस्थापन : पतरातू थाना।
-
नव पदस्थापन : थाना प्रभारी, महिला थाना, रामगढ़।
8. पुलिस अवर निरीक्षक शिवलाल गुप्ता
-
वर्तमान पदस्थापन : थाना प्रभारी, पतरातू थाना।
-
नव पदस्थापन : ओपी प्रभारी, भुरकुंडा।
9. पुलिस अवर निरीक्षक रोशन बाड़ा
-
वर्तमान पदस्थापन : रामगढ़ थाना।
-
नव पदस्थापन : ओपी प्रभारी, बरकाकाना।
10. पुलिस अवर निरीक्षक कैलाश कुमार
-
वर्तमान पदस्थापन : थाना प्रभारी, बासल थाना।
-
नव पदस्थापन : पुलिस केंद्र, रामगढ़।
11. पुलिस अवर निरीक्षक उपेन्द्र कुमार
-
वर्तमान पदस्थापन: ओपी प्रभारी, भुरकुंडा।
-
नव पदस्थापन : पुलिस केंद्र, रामगढ़।
12. पुलिस अवर निरीक्षक वीणा कुमार
-
वर्तमान पदस्थापन : थाना प्रभारी, महिला थाना, रामगढ़।
-
नव पदस्थापन: पुलिस केंद्र, रामगढ़।
13. पुलिस अवर निरीक्षक उमाशंकर वर्मा
-
वर्तमान पदस्थापन : ओपी प्रभारी, बरकाकाना।
-
नव पदस्थापन : पुलिस केंद्र, रामगढ़।