गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा

Spread the love

गिद्दी (हज़ारीबाग), झारखंड :  मांडू विधायक निर्मल महतो ने मंगलवार को गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण 15वें वित्त आयोग मद से कराया जा रहा है।

विधायक निर्मल महतो ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से गिद्दी ग पंचायत के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए ग्रामीणों को अब दूर स्थित अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में उपमुखिया शकुंतला देवी, वार्ड सदस्य ममता देवी, गुड्डू यादव, बिरजू साव, भुवनेश्वर महतो, रविंद्र सिंह, कुंजलाल प्रजापति, प्रदीप रजक, हीरा यादव, संजीत पटेल, अर्जुन महतो, दिलीप सिंह, धनंजय मिश्रा, प्रभात कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।