पांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के खिलाफ CCA के तहत निरुद्धादेश पारित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  संगठित अपराध, अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में रामगढ़ पुलिस ने पांडेय गिरोह के कुख्यात एवं अभ्यस्त अपराधी विकास तिवारी के खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 (CCA) के तहत निरुद्धादेश की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार विकास तिवारी, पिता शम्भुनाथ तिवारी, निवासी पतरातू बस्ती, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ के विरुद्ध झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत निरुद्धादेश की कार्रवाई की गई है।

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मामले में परामर्शदात्री परिषद (Advisory Board) ने विकास तिवारी को निरुद्ध करने के लिए पर्याप्त आधार (Sufficient Ground) मौजूद पाया है।

इसके आधार पर उसे निरुद्ध रखने का आदेश पारित किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में संगठित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है।