रामगढ़ कैंट, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री और वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का शुक्रवार को रामगढ़ के पटेल चौक पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह के पटेल चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनसे मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कर्मवीर सिंह का संगठन को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनका रामगढ़ आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। वहीं, कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, वरिष्ठ नेत्री इला रानी पाठक, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, जगेश्वर प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. संजय प्रसाद सिंह, जिला मंत्री शिव कुमार महतो, सुनील प्रसाद, राजीव पामदत्त, प्रवीण कुमार सोनू, शीतल सिंह, रंजीत राम, डॉ. मनोज आगारी, विनोद कुमार, कुणाल दास, मनोज गिरि, दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष रूपा साहू, नूतन कुमार महतो, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, बीरेन्द्र कुमार महली, शशि शेखर सिंह, संतोष कुमार साह, सौरभ जायसवाल, रामसहाय बेदिया, ब्रजेश पाठक, मंजू देवी, शांति देवी, छाया तिवारी, अमित ठाकुर, आकाश गुप्ता, अमर भारती, सुमित अग्रवाल, तरुण कुमार साहू, संजय अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह, प्रकाश केसरी, सुखदेव प्रसाद सोनी, परमेश्वर केसरी, आशा देवी, कौशल्या देवी, मांसेरी देवी, फूलकुमारी देवी और छोटन प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।