छावनी परिषद के नामित सदस्य सरदार अनमोल सिंह का विश्वकर्मा लोहार समाज ने किया अभिनंदन

Spread the love

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा लोहार समिति ने पगड़ी और भगवान विश्वकर्मा की स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित, रामगढ़ कैंट के विकास की जताई उम्मीद

रामगढ़ कैंट, झारखंड  : छावनी परिषद के नवनियुक्त नामित सदस्य सरदार अनमोल सिंह का झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा लोहार समिति की रामगढ़ जिला इकाई की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर तथा भगवान विश्वकर्मा का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए इसे गौरव का विषय बताया।

समिति के रामगढ़ जिला संयोजक बद्री विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के बीच से सरदार अनमोल सिंह को छावनी परिषद का नामित सदस्य बनाया जाना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्हें छावनी परिषद के सदस्य और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का पूर्व अनुभव रहा है। ऐसे में वे परिषद की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में रामगढ़ छावनी क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

समिति के जिला अध्यक्ष सीताराम विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार अनमोल सिंह की नियुक्ति से छावनी क्षेत्र में विकास की नई पहल शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनका यह दायित्व जनसेवा के प्रति समर्पण, कर्मठता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

रक्षा मंत्रालय के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम में विश्वकर्मा लोहार समाज के सदस्यों ने एक स्वर में सरदार अनमोल सिंह का स्वागत किया और उनकी नियुक्ति के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रति आभार जताया। समाज के लोगों ने कहा कि जनसेवा के प्रति सक्रिय रहने वाले व्यक्ति को यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

समाज के कई सदस्य रहे मौजूद

स्वागत समारोह में बसंत विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, जमुना शर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, शालू विश्वकर्मा, राज कपिल शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा और पिंटू विश्वकर्मा सहित कार्यकारिणी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में विश्वकर्मा लोहार समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा लोहार समिति, जिला रामगढ़ की ओर से किया गया। समिति के जिला संयोजक बद्री विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष सीताराम विश्वकर्मा ने सरदार अनमोल सिंह को सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।