ब्रिगेडियर पुरी पार्क में इनर व्हील क्लब ने विकसित किया औषधीय पौधों का उद्यान

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने पर्यावरण संरक्षण, औषधीय पौधों के महत्व और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रिगेडियर पुरी पार्क में एक सुंदर एवं उपयोगी औषधीय पौधों का उद्यान विकसित किया है। इस उद्यान में कुल 20 औषधीय पौधों का रोपण किया गया है, जिनमें आंवला, नींबू, धतूरा, पाथरचट्टा, अश्वगंधा, रोजमेरी, पलाश, नीम, करी पत्ता, हल्दी, अदरक, गुड़हल, तुलसी, गिलोय सहित कई महत्वपूर्ण पौधे शामिल हैं।

प्रत्येक पौधे के साथ जानकारीपूर्ण बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर पौधे का वैज्ञानिक नाम, उसके औषधीय उपयोग और इनर व्हील क्लब का नाम व लोगो अंकित है। प्लाकार्ड पर लगाए गए QR कोड के माध्यम से आगंतुक सीधे क्लब के इंस्टाग्राम पेज से जुड़ सकते हैं, जिससे प्रकृति और स्वास्थ्य संबंधी संदेश अधिक लोगों तक पहुँच पाएंगे।

पार्क में एक आकर्षक मुख्य साइनिज बोर्ड भी लगाया गया है, जो आगंतुकों को इस पहल के उद्देश्य और औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराता है।

ब्रिगेडियर पुरी पार्क रामगढ़ शहर का लोकप्रिय स्थल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, व्यायाम और मनोरंजन के लिए आते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर यह उद्यान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम होने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति की उपचार शक्ति से परिचित कराने का प्रयास भी है।

इनर व्हील क्लब रामगढ़ की यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, प्रकृति संरक्षण और समुदाय सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मानी जा रही है।

इस अवसर पर नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, निधि चौधरी, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अग्रवाल, राजिंदर बुधवाल, दीपा वडेरा, मनबीर कौर, जसमीत सोनी, श्वेता जैन, जसबिंदर होरा, मधु अग्रवाल, हरमीत कौर, नवलजीत कौर, पिंकी बंसल आदि सदस्य उपस्थित थी ।