राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के सफल आयोजन को लेकर बुधवार, 11 दिसंबर 2025 को जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ (समाहरणालय भवन, छत्तरमाण्डू) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री संजीत कुमार ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिताओं — सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और भाषण — का आयोजन 19 दिसंबर 2025 को महार्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोठार (रामगढ़) में किया जाएगा।

इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रमंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। वहीं, राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान पाने वाले युवा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रामगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतिभागियों के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025, अपराह्न 5:00 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा निम्न लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
https://form.svhrt.com/693a72d27191b6b1d8e53e2c

अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ तथा नेहरू युवा केन्द्र, रामगढ़ से निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
8709816456 (जिला खेल कार्यालय), 9801121528 (महेश प्रसाद), 9135973356 (नितेश कुमार मोदी)

बैठक में श्री रूद्र शेखर (प्रभारी जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत), राहुल सिंह, डॉ. अशोक राम (एनएसएस), नितेश कुमार मोदी, महेश प्रसाद सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।