रामगढ़, झारखंड : रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के सत्र 2027-28 के अध्यक्ष पद और सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी समिति का चुनाव गुरुवार को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह ने सभी चयनित उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की।
निर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष (सत्र 2027-28): श्री विजय कुमार अध्यक्ष (सत्र 2026-27): श्री राजेश मोदी
कार्यकारिणी समिति (सत्र 2026-27)
वर्तमान पूर्व अध्यक्ष (आई.पी.पी.) – श्री संजय कुमार अग्रवाल
उपाध्यक्ष – श्री संजय जैन
सचिव – श्री आशीष दास
कोषाध्यक्ष – श्री संजय शर्मा
निर्देशक मंडल
पूर्व अध्यक्ष नीलांजन दत्ता
पूर्व अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह
पूर्व अध्यक्ष अनिल गर्ग
सुरेश बाउंडिया
राहुल जैन
चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल और सचिव विजय कुमार ने शांतिपूर्ण एवं नियमपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए श्री सिंह का आभार व्यक्त किया तथा क्लब की ओर से उन्हें भी पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डीप सिंह, कमलेश्वर सिंह, राहुल जैन, संजय जैन, अनिल गर्ग, राजेंद्र जैन, सुरेश बाउंडिया, राजेश मोदी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।