कराटे कलर बेल्ट ग्रेडेशन 14 दिसंबर को, 150 कराटेकाज लेंगे हिस्सा

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : द टेम्पल ऑफ वॉरियर्स, रामगढ़ कैंट में सोमवार 14 दिसंबर को कराटे कलर बेल्ट ग्रेडेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रामगढ़ की विधायिका ममता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

आयोजक समिति के अनुसार, इस ग्रेडेशन में लगभग 150 कराटेकाज भाग लेंगे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी तकनीक, अनुशासन और समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सफल कराटेकाज को अगली बेल्ट के लिए प्रोमोट किया जाएगा।

द टेम्पल ऑफ वॉरियर्स के संस्थापक एवं शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी निदेशक शिहान शशि पांडे ने बताया कि ग्रेडेशन टेस्ट का संचालन फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक हांशी मानस सिन्हा करेंगे। इस दौरान रेन्शी नरेंद्र सिन्हा भी परीक्षण प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

शिहान पांडे ने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कराटेकाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उनके अनुसार, इस प्रकार के आयोजन न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा भी देते हैं।