शांतिधारा फ़ाउंडेशन के सौजन्य से ‘उम्मीद’ विद्यालय के विशेष बच्चों को दिए गए सोलह सॉफ्ट टॉय, बच्चों के चेहरों पर दिखी मुस्कान

Spread the love

रामगढ, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से “उम्मीद” विद्यालय के विशेष जरूरतों वाले बच्चों को खिलौने प्रदान किए गए। शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने बताया कि ‘गिफ्ट ए स्माइल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष बच्चों के विद्यालय उम्मीद को लगभग चार हज़ार रुपये के 16 टेडी बियर (सॉफ्ट टॉय) उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

खिलौने मिलने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। विद्यालय की प्रभारी विशेष शिक्षिका विजय लक्ष्मी ने इस पुनीत कार्य के लिए शांतिधारा फ़ाउन्डेशन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर फिजियोथेरापिस्ट राहुल जी, विशेष शिक्षिका रिंकू कुमारी, तन्मय प्रसाद, अबू तालिब, विवेक कुमार, अर्णव राज, माही कुमारी, प्रियंका कुमारी, अभय कुमार, रिकी कुमार, श्रेयांश एवं प्रणव सहित कई लोग उपस्थित रहे।