रामगढ़, झारखंड : द चैंपियंस क्लब के कराटे खिलाड़ियों ने थर्ड आदित्य जलान मेमोरियल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। यह राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता रांची के रातू रोड स्थित श्री रानी सती मंदिर प्रांगण में 20 और 21 दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे झारखंड से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चैंपियंस क्लब रामगढ़ के 30 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन और आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। अनुप्रिया कुमारी, स्वयं तथा लोकराज सिंह ने काता और कुमिते दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। वहीं आराध्या ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, मनजोत कौर ने एक स्वर्ण और एक रजत, प्रभजोत कौर ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, नमीषा कुमारी ने एक स्वर्ण और एक रजत, अभ्यांश तथा अवंतिका उपाध्याय ने एक-एक रजत व कांस्य, शुभम ने एक स्वर्ण, अंश अभय, तुषार कुंज ने एक स्वर्ण व एक कांस्य, आर्यन कुमार ने दो कांस्य तथा नायशा, स्वराज सिंह और शौर्य भूषण ने एक-एक कांस्य पदक जीते।
चैंपियंस क्लब सांडी के प्रशिक्षक रवि सोरेन एवं अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।