मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से रांची जिले में अवस्थित विभिन्न चर्चों के पुरोहित तथा यूथ लीडर्स ने शिष्टाचार भेंट कर क्रिसमस की दी बधाई, मुख्यमंत्री ने भी सभी को इस पर्व की दी असीम शुभकामनाएं

Spread the love

रांची, झारखंड : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिले में अवस्थित जीईएल चर्च, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च एवं पेंटीकॉस्टल चर्च के पुरोहित तथा यूथ लीडर्स ने शिष्टाचार भेंट कर क्रिसमस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को क्रिसमस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस विशेष अवसर पर उन्होंने केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया।

समाज में शांति, एकता, सद्भाव और एकजुटता की भावना होती है मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का उत्सव परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था को दर्शाता है। यह पर्व समाज में शांति, एकता, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। हम सभी के जीवन में खुशियां हमेशा बरकरार रहे, प्रभु यीशु से यह प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर विधायक श्री राजेश कच्छप, आर्च बिशप राजू सतीश टोप्पो, बिशप निस्तार कुजूर, बिशप अनुराग मिंज, जीईएल चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना, रेव्ह माइकल कच्छप, पादरी निरल बागे,  सुजीत कुजूर, श्री सजीत टोप्पो, आकाश तिर्की एवं  विकास तिर्की मौजूद थे।