रामगढ़, झारखंड :शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में छत्तरमांडू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मौके पर ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों बीजेपी से कुणाल दास, सी पी आई राजू विश्वकर्मा, आम आदमी पार्टी से मनोज कुमार बेदिया, कांग्रेस से दिनेश मुंडा, आजसू से अनुज कुमार तिवारी की उपस्थिति थे। वहीं वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरें, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल एवं बैलट यूनिट आदि के संबंध में जानकारी दी गई।