रांची (झारखंड) : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठनकर्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संयोजक नवीन कुमार सिंह ने रामगढ जिला के कैथा गरम निवासी रूपेंद्र महतो को झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का सचिव नियुक्त किया है। आदेश के साथ यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जारी पत्र में संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस सेवा दल की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि रूपेंद्र महतो अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करेंगे तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस नियुक्ति के बाद झारखंड सहित रामगढ़, बोकारो और आसपास के जिलों के अनेक कांग्रेसजन एवं समाजसेवियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रामगढ़ विधायक ममता देवी, मुकेश यादव, पंकज तिवारी, बजरंग महतो, राजेंद्र नाथ चौधरी, जेके अग्रवाल, पिंकी राय, सुरेश करमाली, सज्जाद खान, टिंकू खान, गगन करमाली, कामेश्वर महतो, दिनेश मुंडा और गोपाल मुंडा सहित अन्य नेता शामिल हैं।
सभी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि रूपेंद्र महतो अपने अनुभव और समर्पण से कांग्रेस सेवा दल की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करेंगे तथा संगठन के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।