रामगढ़ कैंट, झारखंड :भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल की ओर से नगर परिषद कार्यालय में प्रस्तावित महाधरना कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष सुशांत पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर एवं ईवीएम से चुनाव कराने की मांग को लेकर 7 जनवरी 2026 (बुधवार) को नगर परिषद कार्यालय के समीप आयोजित महाधरना में रामगढ़ कैंट मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और आवश्यक रणनीति बनाई गई।
बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिया गया कि वे 7 जनवरी 2026 को दिन के 10:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के समीप निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को साथ लाएं।
बैठक का संचालन महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार साह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर इला रानी पाठक, विनोद राम, नरेंद्र चंचल, दीपक सोनकर, राजीव रंजन प्रसाद, शीतल सिंह, शशि शेखर सिंह, संतोष साहू, महेश चौधरी, राजेश ठाकुर, मिथिलेश मंडल, अजीत गुप्ता, जगदीश शर्मा, अमित ठाकुर, अरविंद सिंह, बैजनाथ सिंह, सत्यजीत सिंह, सुरेंद्र शर्मा एवं कुणाल दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।