रामगढ़, झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के राजू, सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आज रामगढ़ कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गांधी चौक के समीप एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ जिला समन्वयक संजय साव ने की।
यह उपवास एवं विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने तथा इसके माध्यम से गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार, सम्मान और आजीविका की गारंटी है। इसके स्वरूप में किसी भी तरह का बदलाव गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, जिसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई कि मनरेगा के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए और ग्रामीण भारत के हितों की पूरी तरह रक्षा सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी श्री बजरंग महतो एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा थाना चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर उनके विचारों को कुचलने का प्रयास किया गया था, जिसे कांग्रेस पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही माननीय विधायक ममता देवी से बातचीत कर उनके निजी फंड से महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना कराई जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रदेश सचिव सीपी संतन, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण कुमार सिन्हा, खोगेंद्र साव, राजेंद्र चौधरी, दिनेश मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, सागर महतो, एहसानुल्लाह अंसारी, आशिफ इकबाल, रूपेंद्र महतो, जाकिर अख्तर, राजू वर्मा, टिंकू खान, आजाद सिंह, गरीबा भुइया, मो. अब्बास, लखेश्वर कुमार, प्रभात कुमार, कुलेश्वर बेदिया, कार्तिक राम, संतोष नायक, किशोर रजक, गुलाम सरवर, पिंटू अंसारी, मो. तस्लीम, पप्पू पासवान, मो. साजिद, मुकेश कुमार, परमानंद सिंह, संजू गुप्ता, सिंकू खान, संतोष सिंह, आनंद प्रताप, संजीव, जे.के. अग्रवाल, महेश यादव, नसीम खान, पवन महतो, शमशुद खान, राजेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।