दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर झामुमो रामगढ़ जिला समिति ने किया कंबल व फल वितरण

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति रामगढ़ के तत्वावधान में झारखंड निर्माता, झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82वीं जयंती समारोह जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कु ने की, जबकि संचालन जिला संयोजक मंडली सदस्य बिनोद कुमार महतो ने किया।

इस अवसर पर गरीब, वृद्ध, विधवा, विकलांग एवं असहाय महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया, वहीं सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। समारोह के दौरान लगभग 2000 जरूरतमंदों को कंबल एवं फल प्रदान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

अपने संबोधन में जिला संयोजक मंडली प्रमुख श्री बिनोद किस्कु ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन, उनके संघर्ष और झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गुरुजी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि उनके सपनों का झारखंड ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में दुबराज पहान, संतोष कुमार, खगेश्वर महतो, अरुण बनर्जी, मुरलीधर कोठारी, मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, बिट्टू खान, मिथुन मुंडा, गोरांग राय, तनवीर आलम, सकलदेव करमाली, लाल बहादुर चौधरी, कामलेश पांडे, मोगा बेदिया, मिंटू खान, टुकेश्वर महतो सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।