बिग ब्रेकिंग : लापता अंश-अंशिका मिले झारखंड  के रामगढ़ जिला स्थित चितरपुर में, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रांची / रामगढ (झारखंड) : झारखंड  के रांची धुर्वा क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को आखिरकार पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। दोनों बच्चे झारखंड  के रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखंड से मिले हैं। मामले की सूचना मिलते ही रांची  के एसपी बच्चों को लेने के लिए रामगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, अंश और अंशिका 02 जनवरी 2026 को Ranchi से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, दोनो बिहार निवासी बताये जा रहे हैं । बताया जा रहा है कि बच्चों को बिहार ले जाने की योजना थी । ये दोनो चितरपुर में एक घर किराये पर लेकर 10 दिनों से दोनो बच्चों को वहीं रखे हुये थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूरे मामले को लेकर आधिकारिक खुलासा पुलिस द्वारा विस्तृत जांच के बाद किया जाएगा। क्षेत्र बच्चों की बरामदगी को लेकर पूरा रांची आंदोलित था तथा पुलिस की भी किरकिरी हो रही थी। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों, पुलिस प्रशासन समेत राज्य सरकार ने भी ने राहत की सांस ली है।