रामगढ़ (झारखंड) : मेहंदी राचन लागी, हाथों में दादी के नाम की—श्री रानी सती दादी मंदिर में तीन दिवसीय 15वां स्थापना महोत्सव शुरू

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से रामगढ़ (झारखंड) स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में तीन दिवसीय 15वां वार्षिक स्थापना महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें दादी भक्तों ने पूरे भक्तिभाव से सहभागिता निभाई।

मेहंदी उत्सव के दौरान मीठे-मीठे भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने नृत्य-गान करते हुए दादी जी के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर संगीता बुधिया, प्रीति जैन, सुधा अग्रवाल एवं अनीता अग्रवाल ने दादी जी को मेहंदी अर्पित की।

कार्यक्रम में श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों ने अपने सुमधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धनबाद से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायक आयुष शर्मा ने अपने भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, जिससे पूरा प्रांगण दादी जी के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर दादी जी के दरबार को आकर्षक एवं सुंदर फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ मेहंदी उत्सव का सफल समापन हुआ।

मेहंदी उत्सव में श्री रानी सती महिला मंगल समिति की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, अनीता राजगढ़िया, मीनू अग्रवाल सहित दर्जनों महिला दादी भक्त शामिल थीं।

महोत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा। ट्रस्ट की ओर से शहर के सभी दादी भक्तों से स्थापना महोत्सव के शेष कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया है।