रामगढ़, झारखंड : सेल स्थापना दिवस के अवसर पर रांची रोड मर्डर स्थित एसआरयू ईफिको परिसर में ‘ईफिको के लिए दौड़’ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस मैराथन में कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ यूनियन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही प्रतिभागियों का आगमन शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरा मार्ग धावकों से भर गया।
मैराथन में महाप्रबंधक प्रभारी प्रवीण गुप्ता, महाप्रबंधक आर. के. प्रधान तथा वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) यश श्रीवास्तव ने स्वयं दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के लिए पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ में भाग लिया, जिससे आयोजन अत्यंत जीवंत और प्रेरणादायी बन गया।
दौड़ के दौरान कर्मचारियों, अधिकारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। यह मैराथन न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देती नजर आई, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सहभागिता का भी सशक्त उदाहरण बनी।