छावनी फुटबॉल मैदान में स्वामी डा॰ युगल शरण जी की 21 दिवसीय प्रवचन श्रृंखला का शुभारंभ

Spread the love

रामगढ़ (रामगढ़),  झारखंड : छावनी फुटबॉल मैदान में  स्वामी डा॰ युगल शरण जी की इक्कीस दिवसीय प्रवचन श्रृंखला के प्रथम दिन शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर परसरामपुरिया तथा कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने स्वामी जी का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर नमन, वंदन व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सुरेश पी. अग्रवाल ने स्वामी जी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रवास और प्रवचनों से रामगढ़ क्षेत्र के नागरिकों में आध्यात्मिक चेतना का विकास होगा तथा सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

स्वामी डा॰ युगल शरण जी ने शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के पदाधिकारियों को जगद्गुरुतम श्री कृपालु जी महाराज के प्रवचनों पर आधारित पुस्तक “प्रेम रस सिद्धांत” की एक-एक प्रति आशीर्वाद स्वरूप भेंट की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शंकर चौधरी, कमल बगडिया, विजय मेवाड़, रमेश बौंदिया, संतु भाई माणिक, ज्ञान ब्रह्म पाठक, महेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।