भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने सांसद शुभ विवाह महोत्सव को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद शुभ विवाह महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय ने सभी वार्डों के टोला-मोहल्लों में बैंड-बाजे के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और 8 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक शुभ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद द्वारा प्रत्येक वर्ष सांसद शुभ विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष रामगढ़ जिला, झारखंड में कुल 101 वर-वधू का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम रामगढ़ के ऐतिहासिक सिद्धू-कानू मैदान में आयोजित होगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान संतोष कुमार साहू, ऋषिकेश सिंह, मिथिलेश मंडल, शशि शेखर सिंह, राजेश ठाकुर, अजीत गुप्ता, अभिषेक चौधरी, अरविंद सिंह, अमित ठाकुर, संजय अग्रवाल, नरेश साहू, पप्पू यादव, मणि शंकर ठाकुर, सौरभ जायसवाल, सुमित अग्रवाल, जीतू गोप, नारायण बनर्जी, अमर भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि इस आयोजन से रामगढ़, झारखंड के नागरिकों को एक ऐतिहासिक और भव्य समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो निश्चित रूप से सभी के लिए यादगार रहेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस अवसर पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक एवं सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित रहेंगे और 101 जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगे।

उन्होंने रामगढ़ जिला, झारखंड के सभी नागरिकों से सांसद शुभ विवाह महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।