पतरातू (रामगढ़), झारखंड : पतरातू थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोरी गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में पतरातू (रामगढ़, झारखंड) पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को पीवीयूएनएल गेट के समीप से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। मामले में पतरातू थाना कांड संख्या 25/2026 दर्ज किया गया था।
पुलिस ने पहले इस मामले में गोला निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बाइक चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सांकुल निवासी अमर कुमार एवं रुपेश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके घर से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, ये दोनों बाइक रांची जिले के बरियातू थाना क्षेत्र और कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
इस कार्रवाई में पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ पुअनि शिवलाल कुमार गुप्ता, एसआई प्रदीप कुमार रजक, एएसआई जसीमुद्दीन अंसारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।