रजरप्पा में मां काली मंदिर की 50वीं वर्षगांठ श्रद्धा व धूमधाम से संपन्न

Spread the love

रजरप्पा (रामगढ़), झारखंड : कुमुद प्रीता ट्रस्ट द्वारा निर्मित मां काली मंदिर की 50वीं वर्षगांठ राजरप्पा, रामगढ़ जिला, झारखंड में भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा सभी हवन कुंडों में विधिवत हवन आयोजित किया गया। मां काली की संपूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

बताया गया कि इस मंदिर परिसर का निर्माण स्वर्गीय बिपिन बिहारी शरण द्वारा कराया गया था। परिसर में दस महाविद्या के मंदिर स्थापित हैं। इसके साथ ही दुर्गा मां, भगवान शिव, हनुमान जी एवं भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप भी विराजमान हैं।

स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं एवं राजरप्पा वासियों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक राजीव सिंह तथा झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन उपस्थित रहे।

कुमुद प्रीता ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी कुमुद शरण, शरद शरण, संजय शरण, शेखर शरण, नेहा प्रसाद, रेणु शरण, सिंपल शरण, मीनाक्षी शरण, वेदांत शरण, नीलांजना शरण, हर्षिता शरण सहित परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।