रजरप्पा ( रामगढ ), झारखंड : रामगढ़, झारखंड जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शनिवार को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिका के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया तथा धार्मिक परंपरा के अनुसार नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाया।
मौके पर उपस्थित पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। पूजा के उपरांत रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।