रामगढ़, झारखंड : प्रसिद्ध फुटवियर ब्रांड श्रीलेदर्स द्वारा चलाए जा रहे मेगा ऑफर के तहत रामगढ़ (झारखंड) के गोला रोड स्थित शोरूम में लक्की ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस शामिल हुए।
इस अवसर पर धनंजय कुमार पुटूस ने लक्की ड्रॉ कूपन निकालकर विजेता की घोषणा की। लक्की ड्रॉ के विजेता लक्ष्मण ठाकुर बने, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा बधाई दी गई।
धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्राहकों में उत्साह बढ़ता है और स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने श्रीलेदर्स द्वारा ग्राहकों के लिए चलाए जा रहे आकर्षक ऑफर को सराहनीय पहल बताया।
शोरूम प्रबंधन की ओर से अंकित राज ने जानकारी दी कि मेगा ऑफर के अंतर्गत नियमित रूप से लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्राहकों को आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।