पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल द्वारा समर्पण दिवस का आयोजन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) :  भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल की ओर से आज नगर भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराते हुए नगर अध्यक्ष सुशांत पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद के प्रखर समर्थक थे और उन्होंने सदा “जीवन उच्च, विचार उच्च” के सिद्धांत को अपनाया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक हैं और उनके एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मणिशंकर ठाकुर, वरिष्ठ नेता महेश चौधरी, जिला प्रभारी शशि भूषण भगत, अमरनाथ चौधरी, रामगढ़ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह, दीपक सोनकर, पप्पू यादव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शशि शेखर सिंह, अरुण राय (गनौरी), रामगढ़ जिला युवा मोर्चा से नीतीश कुमार, संजय अग्रवाल, आकाश गुप्ता, अमित ठाकुर, नरेश साव, कुणाल दास, अंशु पांडेय, जय केशवर महतो, अमर कुशवाहा, अमर भारती, करण कुमार सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सौरभ जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश मंडल ने किया।