रामगढ़, झारखंड : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत रामगढ़ जिला, झारखंड स्थित एस एस गर्ल्स +2 स्कूल, रामगढ़ में छात्राओं के लिए विशेष आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को विद्यालय में छात्राओं के बीच ड्रॉइंग किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड की पारंपरिक लोक कला ‘सोहराई पेंटिंग’ पर आधारित विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित हुआ। यह प्रशिक्षण पिंकी द्वारा दिया गया, जिसमें छात्राओं को सोहराई कला की तकनीक, रंग संयोजन तथा पारंपरिक डिजाइनों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पूनम अग्रवाल एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
वहीं बीएफसीएल की ओर से राकेश गुप्ता, आशीष कटारिया, सेबाल कुमार, अदिति, शुभम कुमार, सूरज प्रसाद, नितेश अग्रवाल, आशु कुमार तथा प्रतिष्ठा पाठक सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बीएफसीएल के प्रतिनिधियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।