नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 : सख्त सुरक्षा में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Spread the love

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़, झारखंड जिले में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिला, पुरुष, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभा रहे हैं।