रामगढ़–रांची सीमा पर बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब पैकेजिंग सामग्री के साथ भारी मात्रा में खाली बोतल व लेबल जब्त

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : गुप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को रामगढ़ जिला उत्पाद विभाग एवं रांची जिला उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रामगढ़–रांची सीमा पर बड़ी छापामारी की गई।

यह कार्रवाई पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड़ स्थित श्मशान रोड के समीप की गई, जहां सीमा क्षेत्र के पास बने एक निर्माणाधीन एस्बेस्टस शीट वाले मकान से अवैध शराब की पैकेजिंग में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।

छापामारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की शराब की खाली बोतलें, बोतलों पर चिपकाने वाले लेबल, खाली कार्टन, कार्टन सील करने वाला टेप तथा एक पंचिंग मशीन बरामद की गई।
बरामद सभी सामग्रियों को विधिवत जब्त कर लिया गया है तथा इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जब्त प्रदर्श

  1. रॉयल चैलेंज व्हिस्की 180 एमएल की खाली पीईटी बोतल — 80 पेटी

  2. ब्लैक डॉग व्हिस्की 180 एमएल की खाली पीईटी बोतल — 59 पेटी

  3. सिग्नेचर व्हिस्की 180 एमएल की खाली पीईटी बोतल — 1 पेटी

  4. रॉयल चैलेंज / ब्लैक डॉग / इम्पीरियल ब्लू के बोतल लेबल — 15 बंडल

  5. बोतल के ढक्कन — 5 पेटी

  6. पंचिंग मशीन — 1 नग

  7. खाली कार्टन — 15 बंडल

  8. पेटी सील करने हेतु टेप — 4 पेटी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रामगढ़ जिला, झारखंड में अवैध शराब के निर्माण, पैकेजिंग एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।