रामगढ़ , झारखंड : रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा एक उल्लासपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन अनुराधा श्रॉफ एवं क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ के निवास स्थान पर किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल तथा गीत-संगीत का आयोजन किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।
समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए आपसी स्नेह, सौहार्द और एकता को और मजबूत किया। विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों के विजेताओं तथा उपस्थित सदस्यों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।
क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं तथा महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं रंगों की खुशियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जनेशा वडेरा, मेघा बागरिया, निधि चौधरी, नीरु साहनी, शर्मिष्ठा दत्ता, रंजू अग्रवाल, राजिंदर बुढ़वाल, दीपा वडेरा, राजिंदर कालरा, रंजू अरोरा, मनबीर कौर, परमजीत भुसरी, बलविंदर कौर, पिंकी पोद्दार, मीरा बगारिया, उर्मिला बगारिया, श्वेता जैन, नयन मेवाड़, नवलजीत कौर, जसबिंदर होरा, ममता अग्रवाल, जसप्रीत कौर, गुरबक्श कौर, हरमीत कौर, मधु अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, पिंकी बंसल, अंबाली जैन, पूनम सिंघानिया, प्रियंका जैन, पम्मी गांधी, ममता वसंत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।