इटली के दंपत्ति ने रामगढ़ (झारखंड) के बालिका गृह से 12 वर्षीय बालिका को विधिवत गोद लिया

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : जिला बाल संरक्षण इकाई, रामगढ़ के माध्यम से आज रामगढ़ (Jharkhand) जिले के टायर मोड़ स्थित डिवाइन ओंकार मिशन के बालिका गृह से 12 वर्षीय बालिका ज्योति कुमारी को इटली निवासी दंपत्ति क्लाउडिया पेद्रिनी एवं उनकी धर्मपत्नी डोमिंगा सेल्विनी द्वारा विधिवत दत्तक ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त, रामगढ़ (झारखंड) फैज अक अहमद मुमताज ने सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद बालिका को दंपत्ति को सौंपा। उन्होंने दंपत्ति एवं बालिका से आत्मीय बातचीत करते हुए बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपायुक्त ने कहा कि विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया बच्चों को सुरक्षित, स्थिर और बेहतर पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इससे बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ उनके भविष्य को भी एक नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं डिवाइन ओंकार मिशन के कर्मीगण उपस्थित रहे।