रामगढ़ (झारखंड) नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव : रणधीर कुमार 17 मत प्राप्त कर हुये विजयी, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ निर्वाचन

Spread the love

 रामगढ़ (झारखंड) : समाहरणालय सभागार में नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान के उपरांत रणधीर कुमार को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद की निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी ने विजयी उम्मीदवार रणधीर कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष  कुसुमलता कुमारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन वार्ड पार्षद—अरुण कुमार कुशवाहा, रणधीर कुमार एवं प्रतिभा शरण ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में अरुण कुमार कुशवाहा ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

मतदान के दौरान रणधीर कुमार को 17 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिभा शरण को 15 मत मिले। इस प्रकार रणधीर कुमार ने जीत हासिल कर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।