झारखंड के रामगढ़ जिला के कुजू  में चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Spread the love

कुजू (रामगढ), झरखंड : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई सीसीएल तोपा परियोजना स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास से चोरी हुई बाइक के मामले में की गई।

जानकारी के अनुसार, आरा कांटा निवासी अमान अंसारी की यामाहा  एफजेड (संख्या जेएच 24 जे 0467) को 14 मार्च को बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर से चुरा लिया गया था। मामले में पीड़ित द्वारा कुजू ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 18 मार्च की रात करीब 10 बजे कुजू डायवर्सन के पास वाहन जांच के दौरान चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया गया।

इस दौरान मौके से लगभग 19 वर्षीय कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पूर्व में भी रामगढ़ थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिसका पहले ही खुलासा किया जा चुका है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अभियान में ओपी प्रभारी के साथ पुअनि आशिष कुमार गौतम, ओमकार पाल एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।