रामगढ़ (झारखंड) के समाजसेवी ओम प्रकाश चौधरी का निधन, दामोदर नद के तट पर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार   

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रामगढ़ अग्रवाल समाज, रामगढ़ रोटरी क्लब एवं श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था सहित कई सामाजिक संगठनों में अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके प्रख्यात समाजसेवी ओम प्रकाश चौधरी का गोलोक गमन हो गया है।

उनके निधन से पूरे रामगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। वे लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनकी अंतिम यात्रा आज गुरुवार को अपराह्न 3:00 बजे उनके निवास स्थान, लायन्स क्लब के बगल बीजूलिया से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों शामिल होंगे । मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा ।