रामगढ़ (झारखंड) : समाजसेवी पदम कुमार जैन का निधन, शांतिधारा फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य तथा सीमा एजेंसी के संचालक पदम कुमार जैन का बुधवार अहले सुबह रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाज में शोक की लहर फैल गई।

निधन के उपरांत शांतिधारा फाउंडेशन के सदस्यों ने उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि देने वालों में सुरेश पी अग्रवाल, रतन कुमार जैन, आनन्द चौधरी, पद्म चंद जैन, सुरेश बगडिया, राजेन्द्र कुमार पिलानिया, भूपत वडेरा तथा डॉ. अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सभी ने दिवंगत पदम कुमार जैन के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।