रामगढ, झारखंड : रामनवमी-2026 के अवसर पर रामगढ़ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी द्वारा 26 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक (प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक) विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
इस दौरान शहर में मालवाहक गाड़ियों, ट्रक, टेम्पू, बस एवं अन्य भारी वाहनों के आवागमन पर कई प्रमुख मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
🚫 प्रमुख रूट प्रतिबंध
शनिचरा हाट – थाना चौक मार्ग
शनिचरा हाट से थाना चौक तक तथा थाना चौक से शनिचरा हाट तक सभी भारी व सवारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
पटेल चौक – कुजू डायवर्सन रूट (भाया सुभाष चौक)
पटेल चौक से कोरिया घाटी, नया मोड़, कुजू डायवर्सन (सुभाष चौक होकर) तथा वापसी मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
बनजारी – सुभाष चौक मार्ग
बनजारी से सुभाष चौक तथा सुभाष चौक से बनजारी तक ट्रक व बसों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
👉 प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि रामनवमी के दौरान शहर में व्यवस्था सुचारू बनी रहे।