उप राष्ट्रपति बिरसा मुंडा के वंशजों के साथ उप राष्ट्रपति
रांची / खूंटी, झारखंड:सीपी राधाकृष्णन और संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हेलीपैड पर जिला प्रशासन द्वारा उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राज्यपाल के साथ-साथ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उनका स्वागत किया।
रांची एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति का स्वागत करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
उपराष्ट्रपति और राज्यपाल ने उलिहातु स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर सम्मानित किया और बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
आगे चलकर दोनों नेता बिरसा कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां एक बार फिर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की।
इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रांची एयरपोर्ट पर भी उपराष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया।