रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, रामगढ़ जिला इकाई द्वारा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के तहत दुलमी प्रखंड में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान कुरूम, इचातु, जमीरा, लावालौंग (कोरचे) सहित कई गांवों का दौरा कर नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया।
अभियान के क्रम में श्री जय सिंह, श्री जगदीश राम, श्री उमेश्वर सिंह, श्री कृष्णकांत सिंह, श्री विनोद ठाकुर, श्री सच्चिदानंद पांडेय, श्री मथुरा करमाली एवं श्री महेश मुंडा को पेंशनर कल्याण समाज का सदस्य बनाया गया।
इस अभियान में जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, श्री मननारायण सिंह, श्री ऋषिदेव चौधरी एवं श्री तुला राम महतो सक्रिय रूप से शामिल रहे।
सदस्यता अभियान के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दुलमी प्रखंड के अस्वस्थ सचिव कुंजलाल करमाली एवं जिला संगठन सचिव हरिनंदन सिंह से भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अभियान के अंत में सभी सदस्य छत्तरमांडू में आयोजित यज्ञ स्थल पहुंचे और वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।