रामगढ़ (झारखंड) : कुंदरूकला पंचायत भवन में शनिवार को जिला स्तरीय आउटडोर स्टेडियम निर्माण को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो उर्फ डीएम और मुखिया किशुन राम मुंडा मौजूद रहे।
ग्राम सभा में महथा बगीचा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।
जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो ने कहा कि संसाधनों के अभाव में ग्रामीण प्रतिभाएं अक्सर पीछे रह जाती हैं, लेकिन स्टेडियम निर्माण से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वहीं मुखिया किशुन राम मुंडा ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर पंचायत सचिव रेणु कुशवाहा, पूर्व मुखिया उमेश महतो, मोहराय महतो, विजय केसरी, हीरालाल महतो, प्रदीप नायक, धनेश्वर यादव, दिगंबर गुप्ता, रूपा कुमारी, ज्योति देवी, सागोरी देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, किशोर महतो, झरी बेदिया, हीरा गोप, बुधन बेदिया, महेंद्र महतो, मुकेश कुमार, संदीप प्रसाद, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, संजय सिंघानिया, कमलेश बेदिया, लालू प्रसाद, सज्जाद अंसारी, ताजिम अंसारी, इस्लाम अंसारी, ओम प्रकाश महतो, रमेश कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।