रामगढ़ कैंट, झारखंड : डॉ कुमार्स पॉलीक्लिनिक में अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई के यूरोलॉजिस्ट डॉ के. रमेश ने किया ओपीडी

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : डॉ कुमार्स पॉलीक्लिनिक की पहल पर रामगढ़ में पहली बार अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ के. रमेश ने ओपीडी आयोजित कर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ सलाह का लाभ उठाया।

डॉ कुमार्स पॉलीक्लिनिक, अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई का अधिकृत सूचना केंद्र है, जिसके माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को बड़े अस्पतालों की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डॉ के. रमेश किडनी एवं मूत्र (पेशाब) से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ हैं और रोबोटिक सर्जरी में भी दक्ष हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार पेशाब लगना, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब में जलन, खून आना, रात में बार-बार पेशाब लगना या पेशाब रोक न पाना जैसी समस्याओं में मरीजों को यूरोलॉजिस्ट से अवश्य परामर्श लेना चाहिए।

उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रामगढ़ आकर उन्हें अच्छा अनुभव हुआ और मरीजों का स्नेह मिला। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी नियमित रूप से यहां आकर अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

पॉलीक्लिनिक प्रबंधन ने बताया कि जो मरीज अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं, वे सीधे डॉ कुमार्स पॉलीक्लिनिक से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई के अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के लिए भी सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध है।

कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई की ओर से केशव, डॉ कुमार्स पॉलीक्लिनिक की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अपूर्वा शर्मा, अभिजीत कुमार, सुधाकर चतुर्वेदी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।