बीएफसीएल में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, कर्मचारियों को मिला लाभ

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) के जीएफ़ए यूनिट परिसर में 28-29 अप्रैल को दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच करना एवं उन्हें समय पर आवश्यक परामर्श प्रदान करना था।

शिविर में आईरिस आई  हॉस्पिटल रांची के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से कर्मचारियों की आंखों की विस्तृत जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

विशेष रूप से 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के कर्मचारियों को हर छह महीने में नियमित नेत्र जांच कराने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि समय-समय पर आंखों की जांच कराने से विभिन्न नेत्र रोगों का शुरुआती अवस्था में ही पता चल जाता है, जिससे उचित उपचार संभव हो पाता है और दृष्टि सुरक्षित रहती है।

बीएफसीएल प्रबंधन ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।