रामगढ़ चैंबर सेवा ट्रस्ट चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए विष्णु पोद्दार ने भरा नामांकन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ चैंबर सेवा ट्रस्ट के त्रिवर्षीय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए विष्णु पोद्दार ने अपना नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए परशुराम साह, सचिव पद के लिए प्रदीप कुमार गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए फिरोज खान ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

चुनाव समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) एवं प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि तक इन्हीं उम्मीदवारों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया है। सह सचिव पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 10 मई को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गयी है। नई कमेटी का कार्यकाल 1 जून 2026 से 30 मई 2029 तक रहेगा।

इस दौरान रामगढ़ चैंबर सेवा ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ वकील सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।