रामगढ़ (झारखंड) : आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ कैंट के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और तीनों संकायों के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
विज्ञान संकाय में शुभम अग्रवाल बने टॉपर
विज्ञान संकाय से कुल 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
-
शुभम अग्रवाल — 96.6% (प्रथम स्थान)
-
अंश खन्ना — 96% (द्वितीय स्थान)
-
आकर्षण प्रसाद — 92.6% (संयुक्त तृतीय)
-
निखिल कुमार — 92.6% (संयुक्त तृतीय)
मनप्रीत कौर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
वाणिज्य संकाय में विधि अग्रवाल अव्वल
वाणिज्य संकाय से कुल 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
-
विधि अग्रवाल — 89% (प्रथम स्थान)
-
प्रिया कुमारी — 84% (द्वितीय स्थान)
-
परिधि गौतम — 80.8% (तृतीय स्थान)
कला संकाय में जानवी पांडे ने किया टॉप
कला संकाय से कुल 5 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
-
जानवी पांडे — 92% (प्रथम स्थान)
-
शुभकर्मणजीत सिंह — 86.2% (द्वितीय स्थान)
-
रिया कुमारी — 80.4% (तृतीय स्थान)