श्री कृष्ण विद्या मंदिर रामगढ़, झारखंड के 12वीं के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, आदित्य मोदी और रोशन यादव बने टॉपर

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर सफलता का परचम लहराया।

विज्ञान संकाय में आदित्य मोदी बने टॉपर

विज्ञान संकाय से कुल 52 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें 47 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। आदित्य मोदी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया।

  • 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

  • शेष विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

वाणिज्य संकाय में रोशन यादव रहे अव्वल

वाणिज्य संकाय से कुल 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 22 विद्यार्थी सफल हुए। रोशन यादव ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य संकाय में टॉप किया।

  • 7 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

  • अन्य सभी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।

विभिन्न विषयों में कई छात्रों ने प्राप्त किए उत्कृष्ट अंक

विद्यालय के अनुसार 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक (प्रतिष्ठा) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार रही:

  • अंग्रेजी – 26 विद्यार्थी

  • भौतिकी – 4 विद्यार्थी

  • रसायन विज्ञान – 8 विद्यार्थी

  • जीव विज्ञान – 1 विद्यार्थी

  • गणित – 2 विद्यार्थी

  • अकाउंटेंसी – 1 विद्यार्थी

  • बिजनेस स्टडीज – 1 विद्यार्थी

  • शारीरिक शिक्षा – 19 विद्यार्थी

  • कंप्यूटर साइंस – 10 विद्यार्थी

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय तिवारी ने परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम है।