नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे राज्यसभा के 24 सदस्यों की सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।
झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और शिबू सोरेन का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। शिबू सोरेन की सीट को आयोग ने “vacant w.e.f. 04.08.2025” के रूप में सूचीबद्ध किया है।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है :
-
अधिसूचना जारी होने की तिथि : 1 जून 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि : 8 जून 2026
-
नामांकन पत्रों की जांच : 9 जून 2026
-
नाम वापसी की अंतिम तिथि : 11 जून 2026
-
मतदान : 18 जून 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
-
मतगणना : 18 जून 2026 शाम 5 बजे
-
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि : 20 जून 2026
राज्यवार सीटों और कार्यकाल समाप्ति की स्थिति इस प्रकार है :
-
आंध्र प्रदेश – 4 सीटें – कार्यकाल समाप्ति : 21 जून 2026
-
गुजरात – 4 सीटें – कार्यकाल समाप्ति : 21 जून 2026
-
झारखंड – 2 सीटें – कार्यकाल समाप्ति : 21 जून 2026
-
मध्य प्रदेश – 3 सीटें – कार्यकाल समाप्ति : 21 जून 2026
-
मणिपुर – 1 सीट – कार्यकाल समाप्ति : 21 जून 2026
-
मेघालय – 1 सीट – कार्यकाल समाप्ति : 21 जून 2026
-
राजस्थान – 3 सीटें – कार्यकाल समाप्ति : 21 जून 2026
-
अरुणाचल प्रदेश – 1 सीट – कार्यकाल समाप्ति : 23 जून 2026
-
कर्नाटक – 4 सीटें – कार्यकाल समाप्ति : 25 जून 2026
-
मिजोरम – 1 सीट – कार्यकाल समाप्ति : 19 जुलाई 2026