रामगढ़ उपकारा का देर रात औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : उपायुक्त रामगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर बीती रात अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रामगढ़ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रामगढ़/पतरातु के नेतृत्व में रामगढ़ पुलिस द्वारा उपकारा रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की गहन जांच की गई, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

निरीक्षण के क्रम में उपकारा में प्रतिनियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

इस औचक निरीक्षण अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रामगढ़, परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक मांडू/पतरातु, थाना प्रभारी रामगढ़, रजरप्पा एवं पतरातु, ओपी प्रभारी बरकाकाना एवं भुरकुंडा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी चितरपुर, रामगढ़ एवं दुलमी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रामगढ़ तथा परिक्ष्यमान उप समाहर्ता रामगढ़ भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

प्रशासन ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।